PMAY Rural
September 25, 2024

PMAY Rural: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची क्या है?

By Rahul Singh

PMAY Rural kya hai

केंद्र सरकार में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए कई सारी योजनाएं लेकर आती रहती है। PMAY Rural जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना  ग्रैमिनी क्षेत्र के लिए एक बहुत ही लाभकारी योजना है।

इसके तहत भारत में रहने वाले गरीब और बेघर लोगों को आवास की सुविधा प्रदान की जाती है, इस योजना के तहत ग्रामीण लाभार्थियों की एक सूची जारी की जाती है, और इसमें उल्लिखित सभी लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

इस योजना को इंदिरा आवास योजना (IAY) के नाम से भी जानते थे। जिसे वर्ष 1985 में शुरू किया गया था, इस योजना को साल 2015 में बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया गया,

PMGAY जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के नाम से जाना जाता है, पीएम आवास योजना का ही एक हिस्सा है, बशर्ते कि इसके तहत केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ही आवास योजना का लाभ दिया जाता है।

PMAY ग्रामीण सूची 2024


अगर आप राज्यवार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सूची 2024 चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए किसी भी राज्य के लिंक पर क्लिक करें और फिर नए पेज पर अपना जिला, ब्लॉक और गांव चुनें, उसके बाद कैप्चा दर्ज करें और नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके गांव की आवास सूची आपके सामने आ जाएगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची क्या है?


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के गरीब और बेघर लोगों को घर बनाने के लिए सहायता राशि दी जाती है और इस राशि की मदद से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले नागरिक अपना खुद का घर बना पाते हैं,

1000088052-1024x542 PMAY Rural: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची क्या है?

इस योजना के जरिए भारत के बेघर और गरीब नागरिकों को आवास मुहैया कराने का काम सरकार की ओर से लगातार किया जा रहा है, पीएम आवास योजना के 2 फॉर्म हैं, पहला ग्रामीण और दूसरा शहरी जो शहरी इलाकों के लिए हैं।

ग्रामीण सूची देखने की प्रक्रिया


अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है और आप गांव में रहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रियाओं को अच्छी तरह से फॉलो करके सूची देख सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://pmayg.nic.in/

अब आपके सामने प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण का होमपेज खुल जाएगा।

यहां ऊपर मेन्यू बार में मौजूद आवाससॉफ्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब ड्रॉप डाउन मेन्यू में मौजूद रिपोर्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब आपके सामने MIS रिपोर्ट पेज खुल जाएगा।

अब इस पेज पर अपने राज्य का नाम, जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, गांव का नाम चुनें और स्कीम बेनिफिट्स के सेक्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना चुनें।

इसके बाद कैप्चा कोड डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

पीएम आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी विवरण देखें अगर आपके पास पीएम आवास रजिस्ट्रेशन नंबर है, और आप लाभार्थी विवरण चेक करना चाहते हैं, तो आप निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करके चेक कर सकते हैं:

सबसे पहले पीएम आवास योजना ग्रामीण पोर्टल पर जाएं।

अब होमपेज पर मौजूद MENU सेक्शन में स्टेकहोल्डर्स के विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक ड्रॉपडाउन मेन्यू खुलेगा, जहां आप IAY/PMAYG Beneficiary के विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इस तरह आप प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी का विवरण देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको अपना पीएम आवास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है, तो कोई बात नहीं, आप बस निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।

ऊपर दिए गए पेज पर कोने में एडवांस सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आप कुछ डिटेल्स डालकर लाभार्थी का विवरण खोज सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र (CSC) पर जा सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

आधार कार्ड नंबर

आधार का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ता की सहमति

आवेदक का जॉब कार्ड नंबर अगर वह मनरेगा में पंजीकृत है

लाभार्थी का स्वच्छ भारत मिशन योजना नंबर

बैंक खाता विवरण

पीएम आवास योजना की स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया

इस योजना की स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया बहुत सरल है, इसके लिए लाभार्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

चरण-1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

पीएम आवास स्थिति की जांच करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट – https://pmaymis.gov.in/ पर जाएं।

अब इसके बाद मेन्यू सेक्शन में सिटीजन असेसमेंट के विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक ड्रॉप डाउन मेन्यू खुलेगा।

चरण-2: ट्रैक योर असेसमेंट स्टेटस का विकल्प चुनें।

ड्रॉपडाउन मेन्यू से ट्रैक योर असेसमेंट स्टेटस चुनें।

इसके बाद आपके सामने –

https://pmaymis.gov.in/track_application_status.aspx का नया पेज खुलेगा, यहां आपको 2 विकल्प दिखाई देंगे।

इसमें पहला विकल्प By Name, Father’s Name & Mobile Number होगा और दूसरा विकल्प Assessment ID होगा।

चरण – 3: पीएम आवास स्थिति जांचें

अब अपनी सुविधानुसार इन दो विकल्पों में से कोई एक चुनें।

नए पेज पर पूछी गई जानकारी दर्ज करें।

इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

अब आपकी स्क्रीन पर असेसमेंट स्टेटस दिखाई देगा, इसे आप भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

हेल्पलाइन


यदि आपको आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में सवाल पूछ सकते हो। हम आपकी सारी परेशानी का समाधान आपके लिए लेकर आएंगे।